BIJAPUR में 8 जवान शहीद

ड्राइवर की मौत
नक्सलियों ने सुरक्षाबलों का वाहन ब्लास्ट कर उड़ाया, 30 फीट दूर पेड़ पर गाड़ी के पार्ट्स मिले
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए। एक ड्राइवर की भी मौत हुई है। बस्तर रेंज IG ने इसकी पुष्टि की है।
IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे गांव अंबेली के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के पार्ट्स 30 फीट दूर पेड़ पर मिले।
वहीं अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार देर रात मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।
BASTI परीक्षा में दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आये फर्जी अभ्यर्थी को किया गिरफ्तार


Hmm is anyone else experiencing problems with the images on this blog loading? I’m trying to determine if its a problem on my end or if it’s the blog. Any suggestions would be greatly appreciated.