गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए भूसा वितरण किया गया। तहसीलदार महोदय के निर्देशन में करीब 50 बाढ़ प्रभावित परिवारों को भूसा उपलब्ध कराया गया।
लाभार्थियों में तिलकराम यादव, राजेंद्र यादव, हनुमान, राधेश्याम, लाल बहादुर, राम अचल, राजाराम, नरसिंह और मनीराम सहित करीब 50 लोग शामिल रहे।
भूसा वितरण का कार्य लेखपाल जितेंद्र कुमार पाल की देखरेख में किया गया। इस दौरान पशु विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से बाढ़ प्रभावित परिवारों को पशुओं के चारे की समस्या से राहत मिली
