• Tue. Sep 15th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

थाना नौतनवा पुलिस एवं SSB टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध तस्करी का सामान बरामद

ByAshok Mishra

Sep 15, 2026

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के मार्गदर्शन में थाना नौतनवा पुलिस एवं SSB टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई।

संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बुण्डी छठ घाट के पास लावारिस अवस्था में अवैध तस्करी का सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 02 सफेद बोरों में कुल 94 पीस साड़ियां तथा 01 सफेद प्लास्टिक के बोरे में कुल 105 पैकेट पटाखे शामिल हैं।

बरामद सामान के संबंध में मौके पर तहसीलदार नौतनवा को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई। बरामद माल के संबंध में धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

1. भारतीय यूरिया खाद – 07 बोरी
2. के.के. साड़ीज एंड सूट्स कंपनी की विभिन्न रंगों की साड़ियां – कुल 94 पीस
– प्रथम बोरी – 47 पीस
– द्वितीय बोरी – 47 पीस
3. उजाला डिलक्स फ्लावर कंपनी के पटाखे – कुल 105 पैकेट
– बड़े पैकेट – 40 पीस
– छोटे पैकेट – 65 पीस

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 दिव्यांशु राय, थाना नौतनवा
2. का0 हिमांशु सिंह
3. का0 रणजीत

SSB टीम

1. उ0नि0 अरुण कुमार
2. आरक्षी वीर चन्द्र राम
3. आरक्षी गायकवाड़ बहूजी
4. आरक्षी अजय प्रताप सिंह

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */