• Tue. Sep 15th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सुअरों की मौत पर पशुपालन विभाग का स्पष्टीकरण ‘स्वाइन फ्लू’ की पुष्टि नहीं, अफ्रीकन स्वाइन फीवर की आशंका; फार्म क्वारंटीन

ByAshok Mishra

Sep 15, 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा, 14 सितम्बर 2026। भाटापारा के टेहका रोड स्थित समीर ध्रुव के फार्म हाउस में सुअरों के बीमार होने और मौत के मामले में पशुपालन विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार सुअरों की मौत ‘स्वाइन फ्लू’ से होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की आशंका व्यक्त की गई है। अंतिम पुष्टि के लिए सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार 1 सितंबर को सुअरों के बीमार होने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सालय भाटापारा की टीम ने उपचार शुरू किया। 7 सितंबर को बीमार सुअरों के रक्तपट्टी एवं सैंपल एकत्र कर जिला रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भेजे गए। इसके बाद जिला रोग अन्वेषण प्रयोगशाला एवं जिला कार्यालय की संयुक्त टीम ने फार्म का निरीक्षण कर आवश्यक जांच की।

सैंपल को बीमारी की पुष्टि के लिए NIHSAD भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही बीमारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फार्म क्वारंटीन, 1 किलोमीटर क्षेत्र में निगरानी

एहतियाती कदम के तौर पर प्रभावित फार्म को पूरी तरह क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही फार्म के आसपास 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सुअर पालकों की सघन निगरानी की जा रही है।

पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्वाइन फ्लू (H1N1) और अफ्रीकन स्वाइन फीवर अलग-अलग बीमारियां हैं। विभाग के अनुसार वर्तमान मामले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की आशंका है और इसकी अंतिम पुष्टि प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद ही होगी।

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी प्रसारित न करें। विभाग द्वारा आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला | बलौदा बाजार-भाटापारा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */