चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला | बलौदा बाजार-भाटापारा
गणेशोत्सव में सुरक्षा का मोर्चा संभाले पुलिस, पंडालों से बाजार तक पैनी नजर
बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 सितंबर 2026।
गणेशोत्सव पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
गणेश पंडालों, प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा पैदल गश्त एवं पेट्रोलिंग कर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
वहीं डायल-112 एवं स्थानीय पुलिस की मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें दिन-रात क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और दोपहिया वाहनों की आकस्मिक जांच के साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं गणेश पंडालों के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी सर्विलांस और पुलिस तंत्र के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने गणेशोत्सव समितियों एवं नागरिकों से अपील की है कि पंडालों में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 को दें। पुलिस ने शांति भंग करने अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कही है
”
