• Fri. Sep 18th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट बाबा रामदेवरा मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं मुस्तैद

ByAshok Mishra

Sep 17, 2026

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट बाबा रामदेवरा मेला-2026 में श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं मुस्तैद
35 चिकित्सा अधिकारी, 61 नर्सिंग अधिकारी सहित 214 से अधिक कार्मिक तैनात,
7 स्वास्थ्य चौकियों से मिल रही तत्काल चिकित्सा सुविधा
8 एम्बुलेंस के साथ पहली बार 4 बाइक एम्बुलेंस भी सेवा में,
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंच रही त्वरित चिकित्सा सहायता
जैसलमेर, 17 सितम्बर। पश्चिमी राजस्थान के विश्वविख्यात लोक देवता बाबा रामदेवजी के भादवा मेला-2026 में देशभर से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम चौबीसों घंटे मुस्तैद है। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के दिशा-निर्देशों की पालना में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के नेतृत्व में मेले के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।
रामदेवरा मेला चिकित्सा प्रभारी अधिकारी जसवंत सिंह एवं सहायक प्रभारी भवानी सिंह तंवर ने बताया कि मेले में आने वाले जातरुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। रामदेवरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को चौबीसों घंटे खुला रखते हुए तीन पारियों में संचालित किया जा रहा है। यहां आने वाले मरीजों का आवश्यक उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही चिकित्सा व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह राहड़ा संभाल रहे हैं।
214 से अधिक चिकित्सा कार्मिक तैनात
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोस्टर के अनुसार 35 चिकित्सा अधिकारी, 61 नर्सिंग अधिकारी, 8 जीएनएम एवं 12 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तैनात किए गए हैं। वहीं निःशुल्क दवा वितरण के लिए 17 फार्मासिस्ट, आवश्यक जांच के लिए 23 लैब टेक्नीशियन तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए 54 वार्ड बॉय लगाए गए हैं।
7 स्वास्थ्य चौकियों से मिल रही तत्काल चिकित्सा सुविधा
मेले में श्रद्धालुओं को उनके नजदीक ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में 7 स्वास्थ्य चौकियां स्थापित की गई हैं। मुख्य मंदिर परिसर, रामसरोवर तालाब की पाल, पोकरण रोड, रेलवे स्टेशन, वीवीआईपी क्षेत्र, नोखा चौराहा एवं सिहड़ा फांटा पर स्थापित ये स्वास्थ्य चौकियां चौबीसों घंटे सेवाएं दे रही हैं।
स्वास्थ्य चौकियों पर वर्तमान में वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, पैरों में छाले, सूजन-दर्द एवं चक्कर आने जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का मौके पर ही उपचार किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
खाद्य सामग्री की सतत जांच, खराब सामग्री का निस्तारण
मेले के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए 4 खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो खाद्य पदार्थों की नियमित जांच एवं निगरानी के साथ खराब अथवा सड़ी-गली खाद्य सामग्री के नष्टीकरण की कार्रवाई कर रहे हैं।
8 एम्बुलेंस के साथ पहली बार 4 बाइक एम्बुलेंस
मेले में आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए 8 एम्बुलेंस लगातार सेवाएं दे रही हैं। वहीं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एम्बुलेंस के पहुंचने में लगने वाले समय को कम करने के उद्देश्य से इस वर्ष पहली बार 4 बाइक एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। ये बाइक एम्बुलेंस भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तेजी से पहुंचकर जरूरतमंद श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
इस प्रकार मेला क्षेत्र में चिकित्सा दल, स्वास्थ्य चौकियों, एम्बुलेंस एवं बाइक एम्बुलेंस के समन्वित प्रबंधन से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
–000–

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

आज गौरी पूजन व महाप्रसाद 🙏 आज घरोघरी सुख-समृद्धीची देवता श्री महालक्ष्मी (गौरी) चे मंगलमय पूजन! अकोला रिपोर्ट गणेश वाडेकर चाणक्य न्यूज़ चैनल इंडिया आणि त्यानिमित्ताने भक्तांसाठी बत्तीस प्रकारच्या अंजनाचा (भाज्यांचा) महाप्रसाद…
बाबा रामदेवरा मेला 2026 बड़ी-बड़ी ध्वजाओं के साथ रामदेवरा पहुंच रहे श्रद्धालु पैदल यात्रियों में उत्साह, बाबा के जयकारों से गूंज रहा मेला क्षेत्र मेला अधिकारी द्वारा पैदल जत्थों के दर्शन के लिए की गयी है उचित व्यवस्था
न्यायमूर्ति श्री प्रवीण कुमार गिरी के महराजगंज आगमन पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया गया स्वागत*

अन्य ख़बरें