SIR और ECE ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च कुछ देर में शुरू होगा। राहुल समेत विपक्ष के नेता बस में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब से बाराखंभा रोड तक जा रहे हैं। यहां से मार्च शुरू होगा।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार से लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब प्रदर्शन करते रहेंगे।
विपक्ष के नेता यहां से ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ के तहत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे। यहां सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाएंगे।
रविवार को CJI ने कहा कि विपक्षी सांसदों का पत्र मिला था, जिसका जवाब मैंने उसी रात दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। कोर्ट उनकी समस्याएं सुनेगा और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।

