• Fri. Oct 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड (वीएसएसएल) अपनी परियोजना ‘प्रकृति’ के तहत और लुधियाना नगर निगम के सहयोग से बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट के

ByAshok Mishra

Oct 16, 2026

वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड (वीएसएसएल) अपनी परियोजना ‘प्रकृति’ के तहत और लुधियाना नगर निगम के सहयोग से बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट के सामने स्थित पार्क के विकास के लिए आगे आई है। इस परियोजना में पुराने, वीरान पड़े पार्क का पूर्ण जीर्णोद्धार किया जाएगा और इस बाल उद्यान के विकास पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों, बीसीएम स्कूल के वरिष्ठ प्रबंधन और फोकल प्वाइंट के निवासियों ने वर्धमान स्टील्स के प्रबंधन, इसके अध्यक्ष श्री सचित जैन, कार्यकारी निदेशक सुश्री सौम्या जैन और वीएसएसएल की सीएसआर टीम को धन्यवाद दिया।

वर्धमान स्टील्स के सीएसआर प्रमुख श्री अमित धवन ने बताया कि यह लुधियाना में वीएसएसएल द्वारा विकसित किया जा रहा पांचवां पार्क है और वर्धमान लुधियाना को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री धवन ने समाज की सेवा करने का अवसर देने और प्रोत्साहन देने के लिए लुधियाना की महापौर सुश्री इंदरजीत कौर, नगर निगम आयुक्त श्री अंकुर महेंद्रू और जोनल कमिश्नर श्री नीरज जैन को धन्यवाद दिया। एमसीएल की वित्त समिति के सदस्य श्री भट्टी ने अपने क्षेत्र में इस पहल के लिए वर्धमान स्टील्स के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उद्योग के प्रमोटरों की ओर से समाज के उत्थान के लिए श्री अमित धवन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

सुप्रीम कोर्ट का CJP का प्रदर्शन रोकने से इनकार:कहा- किसी के लिए प्रदर्शन जरूरी, किसी के लिए मूंगफली बेचना; दावा- रोजाना ₹200 करोड़ का नुकसान
तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में:तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में:समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी; कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता सेंट्रल पार्क के पास जुटेसमर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी; कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता सेंट्रल पार्क के पास जुटे
बाइक खड़ी करने को लेकर खूनी संघर्ष, लोहे की रॉड से हमला; 18 वर्षीय संदीप की मौत श्यामदेउरवां में दो पक्षों के बीच मारपीट में छोटे भाई समेत तीन घायल, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अन्य ख़बरें