जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि सोशल सेक्टर की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे से तहसील परिसर सलेमपुर में कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से तहसील सलेमपुर की उन ग्राम पंचायतों में पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा, जहां पेंशन लाभार्थियों की संख्या सबसे कम है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर स्थल पर निर्धारित समय से विभागीय स्टॉल लगाए जाएं तथा योजनाओं से संबंधित फ्लेक्सी बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
