डबवाली( मनीष मित्तल हेड ब्यूरो चीफ लुधियाना
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में रोहिणी के निजी होटल में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एवं सम्मान समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यसमिति बैठक में देश के 25 राज्य एवं 7 अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अति विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू, भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, पूर्व सांसद डा. अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व सांसद सुशील गुप्ता, पूर्व सांसद नरेश बासनल, पूर्व सांसद टीजी वेकेंटेश एवं दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक शामिल होंगे। सिंगला ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में अग्रवाल/वैश्य समाज के उत्थान, व्यापार एवं राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिभागिता, विकसित भारत में अग्रवाल/वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। समाजसेवा, उत्थान एवं सहयोग के लिए डा. श्याम सुंदर अग्रवाल दिल्ली को ‘रामदास अग्रवाल जनसेवा सम्मान’, समाजसेवा एवं चिकित्सा सेवा के लिए डा. एन बालाचंद्रन तेलंगाना एवं दिव्यांगों के उत्थान एवं विकास के लिए समर्पित राजस्थान की निर्मला रावत को ‘उद्योगपति एवं भामाशाह पुरस्कार’ दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में वैश्य मित्र सदस्यता के लिए ‘वैश्य मित्र सम्मान’ से भी कई अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की 31 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे: सिंगला
