जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के बनासकांठा से जारी की जाएगी। इस अवसर पर जनपद की ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, तहसीलों एवं जिला स्तर सहित कृषि विज्ञान केंद्रों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पात्र किसानों का पंजीकरण, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने तथा योजना से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाए। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को योजना की जानकारी दी जाए और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://pmindiawebcast.nic.in पर देखा जा सकेगा।
