SAMBHAL न्यूज़
SAMBHAL में पुलिस का हेलमेट जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट वाहन चालकों को किया गया जागरूक
SAMBHAL से बड़ी खबर…
SAMBHAL सड़क सुरक्षा को लेकर सम्भल पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को जनपद सम्भल में कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक SAMBHAL श्री कृष्ण कुमार ने किया।
उनके साथ मौके पर मौजूद रहे क्षेत्राधिकारी यातायात श्री दीपक तिवारी,
यातायात प्रभारी श्री दुष्यंत बालियान एवं आरटीओ अधिकारी SAMBHAL।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट न केवल चालान से बचने का साधन है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का सबसे अहम उपाय है।
मौके पर ही वाहन चालकों को हेलमेट खरीदने के लिए प्रेरित किया गया और यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री कृष्ण कुमार ने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोका जा सके।
SAMBHAL पुलिस की इस पहल का उद्देश्य केवल चालान नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है।
देखना होगा कि यह जागरूकता अभियान आमजन में कितना असर डालता है।
रिपोर्टर – सचिन कुमार SAMBHAL
