• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

उपकाशी हटा में रुद्र पूजा सोमनाथ शिवलिंग दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

उपकाशी हटा में रुद्र पूजा
सोमनाथ शिवलिंग दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
उपकाशी के नाम से प्रसिद्ध आस्था की पावन नगरी हटा में सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा के शुभ अवसर पर भव्य रुद्र पूजा एवं शिव आराधना का आयोजन किया गया। भगवान गौरीशंकर एवं जगतजननी मां चंडी की इस पावन भूमि पर हजारों शिव भक्तों ने चमत्कारिक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर नव वर्ष की शुरुआत आध्यात्मिक उल्लास के साथ की।

 

DAMOH इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में DAMOH के दो मॉडलों का चयन

इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत वातावरण में भजन, कीर्तन एवं विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के कारण संपूर्ण क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हो उठा।

वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ वातावरण
बैंगलोर से पधारे आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी शिव तेज जी के पावन सानिध्य में विधिपूर्वक शिव पूजा एवं रुद्र पूजा का आयोजन किया गया साथ ही पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्र अभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। श्रद्धालुओं ने शांत चित्त से भगवान शिव की आराधना कर सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की।

 

DAMOH जिले का पहला सांस्कृतिक प्रतिभा कार्यक्रम अनुगूंज-2025 ने दर्शकों का मन मोहा

सोमनाथ शिवलिंग दर्शन से भावविभोर हुए श्रद्धालु
रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने पवित्र सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन किए। भक्तों ने इसे अपने जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि इस आयोजन से उन्हें आंतरिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

अनुशासन, सेवा और समर्पण से सफल हुआ आयोजन
पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सोमनाथ शिवलिंग भारत यात्रा का यह पड़ाव हटा के श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

इनका रहा विशेष सहयोग
इस पावन आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग वैदिक धर्म संस्थान की राज्य समन्वयक मनीषा लुंबा, स्वामी शिव तेज जी, बीडीएस जोनल कॉर्डिनेटर पद्मश्री मुद्गल, पार्थिव शिवलिंग निर्माण आचार्य रज्जन प्रसाद और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल का विशेष योगदान रहा।

आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक आशुतोष सुहाने एवं वरिष्ठ स्वयंसेवकों में राजबहादुर पटेल, उदयभान पटेल, गौरव सिंघई, शिव राय, संदीप राय, पवन बत्रा, अभिषेक सुहाने, अनिल पटेल, आनंद नामदेव, ऋतिक गुप्ता, मनोज चौरसिया एवं शोभित फौजदार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं भजन मंडली के गायक हर्ष पटेल एवं उनकी टीम ने अपने सुमधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया