• Mon. Apr 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

DAMOH इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में DAMOH के दो मॉडलों का चयन

DAMOH इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी में दमोह के दो मॉडलों का चयन
==
INDORE में हुए राज्य स्तरीय आयोजन में दमोह के पांच प्रतिभागियों ने लिया भाग
==
DAMOH कलेक्टर श्री कोचर के निर्देशन में इस वर्ष रिकार्ड 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने
अपने प्रोटोटाइप का किया था रजिस्ट्रेशन
==
राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय DAMOH  से भुवनेश्वरी चक्रवर्ती एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सोजना, विकासखंड पटेरा से राजा प्रजापति के मॉडलों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में इस वर्ष रिकार्ड 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने प्रोटोटाइप का रजिस्ट्रेशन किया था। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी है।

राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी 2025 का आयोजन 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को अशासकीय गुजराती इंग्लिश मीडियम स्कूल स्कीम नंबर 54 इंदौर में किया गया। इस कार्यक्रम में DAMOH जिले के पांच प्रतिभागी विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिनमें शासकीय सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय DAMOH से भुवनेश्वरी चक्रवर्ती, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल पथरिया से पुष्पेंद्र साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोजना पटेरा से राजा प्रजापति, शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सोजना,पटेरा से दीपेंद्र कुम्हार एवं TAS स्कूल दमोह से काशिफा अली ने सहभागिता की।

चयनित भुवनेश्वरी चक्रवर्ती के मॉडल का शीर्षक “पानी पीने के नलों के लिए एडवांस सुरक्षा कवर” है। पानी पीने के नलों पर इस कवर को लगाने से नल पूरी तरह से सुरक्षित होंगे पशु- पक्षी इसे गंदा नहीं करेंगे, मक्खी मच्छर नहीं पनपेगे जिससे पानी पीने वाले लोगों को इंफेक्शन एवं अन्य बीमारियों का खतरा नहीं होगा। एडवांस सुरक्षा कवर विशेष रूप से विद्यालय, अस्पताल एवं मंदिरों में लगाया जा सकता है यह बहुत ही सस्ता एवं सरल उपाय है जिसे आसानी से उपयोग भी किया जा सकता है। इसी तरह चयनित दूसरे विद्यार्थी राजा प्रजापति ने ट्रेन्जर मशीन का मॉडल बनाया जो श्रमिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। भारी सामान लाने ले जाने में इसका उपयोग श्रमिक आसानी से कर सकेंगे जिससे उन्हें पीठ एवं गर्दन में दर्द नहीं होगा, इसमें फोल्डेबल छाता ,पंखा, टॉर्च और मोबाइल चार्जिंग के साथ प्राथमिक चिकित्सा किट भी लगाई गई है। अब यह दोनों प्रतिभागी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे इसके लिए भारत सरकार से उन्हें 25-25 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त होगी ।

विद्यार्थियों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा, डीपीसी मुकेश द्विवेदी,एडीपीसी शैलेंद्र असाटी, जिला विज्ञान अधिकारी मोहन राय, डॉ आलोक सोनवलकर एवं समस्त संस्था परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
#Damoh

अन्य ख़बरें