• Tue. Jan 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पी डी टंडन सेवा संस्थान द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सम्भल न्यूज

डिवीजन हैड – सचिन कुमार वार्ष्णेय

पी डी टंडन सेवा संस्थान द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सम्भल
श्री पी डी टंडन सेवा संस्थान द्वारा कौशल विकास केंद्र, डीके रिसोर्ट, संबल (उत्तर प्रदेश) में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फावा एवं वात्सल्य, लखनऊ के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक श्री हेमंत बाबू ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैंसर जानलेवा जरूर है, लेकिन समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इसका उपचार संभव है। उन्होंने विशेष रूप से मुंह कैंसर, गर्भाशय कैंसर एवं स्तन कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार की जानकारी सरल भाषा में दी।
इस अवसर पर राधा रानी ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर नियमित जांच करानी चाहिए।
वहीं महानंदन गौतम ने कहा कि कैंसर का इलाज संभव है, बशर्ते समय पर इसकी पहचान हो और सही उपचार कराया जाए।
रूपा सैनी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर कैंसर के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए और लोगों को इसके लक्षणों के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित लोगों को कैंसर जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।
संस्थान ने अपील की कि सभी लोग मिलकर कैंसर जैसी बीमारी के खिलाफ जागरूक बनें और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।