• Sun. Mar 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

निर्माणाधीन विधिक विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री पटेल ने काम को जल्द पूरा कराने दिया निर्देश

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 11 जनवरी 2026

बस्ती : ग्राम छरोछा में बन रहे विधिक विज्ञान प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि प्लास्टर को ठीक प्रकार से नहीं किया गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि प्लास्टर को ठीक कराया जाए। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि शासन से बजट समय से प्राप्त हो गया है कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि समय-समय पर कार्य का निरीक्षण करते रहें।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक हर्रैया अजय सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, पीडी राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।