• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के सेफ़ख़ानपुर गांव में बुधवार सुबह नहर में एक युवक की लाश ग्रामीणों ने देखी

ByAshok Mishra

Jan 15, 2026

रिपोर्टर, नरेंद्र केशरी, अधिवक्ता
चाणक्य न्यूज प्रयागराज
प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के सेफ़ख़ानपुर गांव में बुधवार सुबह नहर में एक युवक की लाश ग्रामीणों ने देखी । नहर के किनारे ही एक बाइक गिरी पड़ी थी। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई । युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कोड़ापुर गांव निवासी सोनू कुमार उम्र लगभग 30 साल के रूप में हुई । मौके पर फूलपुर पुलिस और एसीपी फूलपुर विवेक यादव घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

जानिये पूरा मामला

बुधवार सुबह करीब 5 बजे सेफ़ख़ानपुर गांव के कुछ लोग नहर की तरफ़ गए थे। तभी उन्हें नहर के अंदर एक बाइक गिरी हुई नज़र आई । बाइक की लाइट जल रही थी। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो बाइक के बगल ही नहर के अंदर एक युवक की बॉडी नजर आई । मौके पर गांव के प्रधान महेंद्र पटेल ने इसकी सूचना फूलपुर पुलिस को दी । इसके बाद ग्रामीणों ने बॉडी को बाहर निकाला । मृतक का शरीर पूरी तरह से फूल गया था । और उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। मृतक के जेब से उसका आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान बगल के गांव कोड़ापुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई । घर वालों के मुताबिक सोनू मंगलवार रात को ससुराल चैमलपुर सिकंदरा जाने की बात कह कर घर से करीब 10 बजे घर से निकला था । घटनास्थल पर मौके से फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण गौतम पहुंचे । जानकारी होने पर आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हादसा लग रहा है । मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है । परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

पिता की 4 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी

मृतक सोनू कुमार 3 भाई हैं । सबसे बड़ा सोनू उसके बाद मोनू उम्र करीब 26 साल और सबसे छोटा पंकज्चभारित्य उम्र करीब 24 साल है । सोनू कंटेनर चलाने का काम करता था और अधिकतर घर से बाहर रहता था । मोनू घर पर ही रहता है और नल लगाने का काम करता है । सबसे छोटा भाई पंकज पुणे में प्राइवेट नौकरी करता है । सोनू और मोनू की शादी हो चुकी थी । मृतक सोनू के पिता मदन लाल की भी मौत करीब 4 साल पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी। अब सोनू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । पत्नी रेशमा और मां शीला देवी का रो तोड़कर बुरा हाल है। भाई भी खबर पाकर गांव के लिए रवाना हो चुके हैं ।

15 तारीख को होनी थी पत्नी की डिलीवरी

मृतक सोनू की शादी 2 साल पहले ही हुई थी । उसकी पत्नी पत्नी रेशमा 9 महीने की गर्भवती थी । 15 जनवरी को उसकी डिलीवरी की डेट थी। उसी लिए मृतक सोनू अपनी ससुराल जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत की सूचना ने पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया है । मृतक की पत्नी रेशमा का रो रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और घरवाले सहित पूरे गांव में शोक की लहर फेल गई है ।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968