• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक में दिये अहृम दिशा निर्देश कलेक्टर कोचर

दमोह एक सप्ताह के अंदर लैब टैक्नीशियन की व्यवस्था कर संस्था में एक्स-रे सेवा प्रारंभ की जाये

==
बटियागढ़ में एक्स-रे मशीन के बाबजूद एक्स-रे नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त किया
==
जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक में दिये अहृम दिशा निर्देश
===
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान बटियागढ़ में एक्स-रे मशीन के बाबजूद एक्स-रे नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त किया और एक सप्ताह के अंदर लैब टैक्नीशियन की व्यवस्था कर संस्था में एक्स-रे सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिये। पटेरा बीएमओ को भी संस्था में नियमित रूप एक्स-रे आरंभ करने के निर्देश दिये । बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुडी योजनाओं, स्वास्थ्य सूचकांको पर विस्तृत समीक्षा की गई।
महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बच्चों के शारीरिक माप अभियान एवं पोषण गतिविधियों की समीक्षा की। दमोह शहरी क्षेत्र में अपेक्षाकृत बेहतर सुधार पाया गया, ग्रामीण क्षेत्र एवं पटेरा में अपेक्षाकृत कम सुधार परिलक्षित होने पर पर्यवेक्षकों को फील्ड में जाकर संपर्क एप में दर्ज बच्चों का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिये। जिन बच्चों की फॉलोअप प्रविष्टि लंबित है उसे दो से तीन दिन में अपग्रेड कराने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी को दिये।

मातृ-स्वास्थ्य एवं एनआरसी

शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा दौरान एनआरसी में बेड आक्यूपेंसी 77 प्रतिशत और डिस्चार्ज रेट 84 प्रतिशत पाया गया। बटियागढ़, पटेरा में कम भर्ती पर कारणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि आंगनवाड़ी द्वारा चिन्हित बच्चों की सीएचओ एवं एएनएम द्वारा जांच कर एनआरसी में रेफर किया जाये। ऐसे चिन्हित सभी बच्चों के समूह बनाकर एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश महिला बाल विकास विभाग को दिये।
मातृ-स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निर्देश दिये कि माह दौरान निकटतम अनुमानित प्रसव तिथी वाले सभी संवेदनशील गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखी जाये। चिन्हित सीवियर केस के मामले में स्वास्थ्य में गिरावट आने पर तत्काल समुचित प्रबंधन किया जाये। चिन्हित मॉडरेट एनिमिक हितग्राहियों के प्रबंधन की समीक्षा में दमोह अर्बन क्षेत्र में पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कम प्रदर्शित होने पर सिविल सर्जन को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये। जिला चिकित्सालय में ब्लॉक से आये रेफर केश ब्लॉकवार निकालकर इस संबंध में सीबीएमओ से समन्वय कर सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
टीकाकरण
अंतरा एवं विश फाउण्डेशन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि टीकाकरण प्रतिरोध वाले क्षेत्रों की पहचान कर परिवारों से भेंट कर बच्चों का टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित करें और अद्यतन प्रगति से अवगत करायें।
टी.बी. स्क्रीनिंग 75 प्रतिशत पाई गई, एक्स-रे 17 प्रतिशत पाये जाने पर उसे बढ़ाने एवं निक्षय मित्र एवं फुड बॉस्केट वितरण में तेजी लाने के निर्देश जिला क्षय अधिकारी को दिये। समीक्षा दौरान बटियागढ़ में एक्स-रे मशीन के बाबजूद एक्स-रे नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त किया और एक सप्ताह के अंदर लैब टैक्नीशियन की व्यवस्था कर संस्था में एक्स-रे सेवा प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। पटेरा बीएमओ को भी संस्था में नियमित रूप एक्स-रे आरंभ करने के निर्देश दिये गये।
#Damoh