• Sat. Feb 7th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सम्भल न्यूज़ सड़क सुरक्षा को लेकर चला विशेष चेकिंग अभियान, 20 वाहनों का चालान

सम्भल न्यूज़

सम्भल 

डिवीजन हैड – सचिन कुमार वार्ष्णेय

सड़क सुरक्षा को लेकर चला विशेष चेकिंग अभियान, 20 वाहनों का चालान

सम्भल     सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, संभल द्वारा बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा (जीरो फेटेलिटी) माह के तहत आयोजित किया गया।
परिवहन विभाग को प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 14 जनवरी 2026 को सीट बेल्ट एवं एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) को लेकर सघन जांच की गई। अभियान के दौरान सीट बेल्ट न लगाने के आरोप में 12 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एचएसआरपी न लगे होने पर 8 वाहनों के चालान किए गए।
इसके साथ ही जनपद के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों, स्वामियों एवं परिचालकों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय दोपहिया वाहनों पर दोनों सवारियां हेलमेट का प्रयोग करें, गलत साइड वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, इंडिकेटर का सही उपयोग करें तथा ओवरस्पीडिंग से बचें।
परिवहन विभाग द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश दिया गया।

अन्य ख़बरें