जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 17 जनवरी 2026
बस्ती: थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार के नेतृत्व में गौर पुलिस टीम द्वारा यूपी गैंगेस्टर अधिनियम के दर्ज मुकदमें तहत थाना हर्रैया जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त चिंगारी उर्फ लक्की दुबे उर्फ योगेशधर दुबे पुत्र राजेश धर दुबे ग्राम बड़हर खुर्द थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त चिंगारी उर्फ लक्की दुबे के आपराधिक इतिहास में ज़िले के कई थानों में थाना छावनी,थाना हर्रैया,थाना कोतवाली,थाना परसरामपुर जनपद बस्ती में आईपीसी व यूपी गैंगस्टर अधिनियम के तहत कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल हरिओम यादव, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा थाना गौर जनपद बस्ती शामिल रहे।
