SULTANPUR न्यूज़
रिपोर्टर उदय भान
जी आई सी गेट के सामने एवं बस स्टैंड के समीप स्थित आज़ाद पार्क में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस पहचान करने में जुटी

SULTANPUR जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित आज़ाद पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वह नीचे दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क कर सकता है/
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:
कोतवाली नगर, सुल्तानपुर: 9454404342
चौकी प्रभारी रोडवेज (उप निरीक्षक प्रदीप यादव): 7607325399
पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है, ताकि मृतक की पहचान कर मामले की आगे की जांच की जा सके।
