• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PRAYAGRAJ माघ मेला मे भूले बिछड़ो को उनके परिवार के लोगो से मिलवाने मे ब्रह्मास्त्र साबित हुआ सी- प्लान ऐप्प

ByAshok Mishra

Jan 19, 2026 #PRAYAGRAJ

रिपोर्टर हरफूल यादव
चाणक्य न्यूज़ इंडिया
PRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ माघ मेला मे भूले बिछड़ो को उनके परिवार के लोगो से मिलवाने मे ब्रह्मास्त्र साबित हुआ सी- प्लान ऐप्प

PRAYAGRAJ माघ मेले में दिनांक 18/01/2026 को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओ का जन- सैलाब PRAYAGRAJ मे उमड़ पड़ा उत्तर प्रदेश पुलिस PRAYAGRAJ प्रशासन की भगीरथ मेहनत रंग लाई इतने बड़े पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना अपने आप मे बड़ी चुनौती थी जिसे प्रदेश की पुलिस ने बेहतर तरीके से सम्पन्न कराई जहां एक तरफ हर्ष एवं उल्लास के साथ श्रद्धालु मां गंगा मे डुबकी लगा रहे थे वहीं अपनो से बिछुड़े लाचार महिला पुरूष बच्चो के लिए C- Plan ऐप्प ब्रह्मास्त्र साबित हुआ।

हुआ यूं की हम सभी पत्रकार माघ मेला कवरेज करने मेला क्षेत्र मे भ्रमणशील थे एक महिला जो बहराइच के गोडहियां की रहने वाली थी अपनो से बिछुड़कर बदहवास रो रही थी जिनको खोया पाया केन्द्र ले जाने हेतू वहां पर ड्यूटी मे तैनात उपनिरीक्षक अवनीश यादव के पास ले गये वे उस महिला का गांव पुछे फिर सी- प्लान से उस गांव के ग्राम प्रधान, कोटेदार व गांव के संभ्रांत व्यक्तियो का नम्बर निकालकर फोन किये प्रधान को उस महिला से बात कराये फिर जिसके साथ महिला आई थी उनके बारे मे प्रधान पुछकर उनको फोन कर दिए और कुछ ही क्षण मे जिन लोगो के साथ वह महिला आई थी उन लोगो का फोन दारोगा जी के नम्बर पर आया वह लोकेशन भेज दिये आधे घंटे के भीतर महिला के साथ के लोग आये महिला को लेकर चले गये इस प्रकार सी प्लान के माध्यम से दारोगा जी ने श्रेयांस कुशवाहा संत कबीर नगर, अनुप प्रजापति महराजगंज, गुलाबी देवी गोरखपुर, सुशील व तेजईराम बस्ती, महेश बहराइच सहित दर्जनों बिछड़े लोगो को उनके परिवार से मिलायें। अपने परिवार से मिलने के बाद लोग दारोगा जी अवनीश यादव का लाख- लाख दुवायें देते नजर आयें।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968