• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मध्य प्रदेश वैश्विक मानचित्र पर एक नए पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी

मध्य प्रदेश वैश्विक मानचित्र पर एक नए पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी
===
मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने देशवासियों को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत का हृदय स्थल, मध्य प्रदेश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक है, मध्य प्रदेश का प्राकृतिक वैभव, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संपदा संपूर्ण विश्व में आकर्षण का बड़ा केंद्र है।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा हमारे मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा नेशनल पार्क, सेंचुरी हैं और प्राकृतिक दृष्टि से अनेक रमणीय और मनोरम स्थल हैं, हम टाईगर स्टेट हैं, हम चीता स्टेट हैं, हम लेपर्ड स्टेट हैं, हम घड़ियाल स्टेट हैं, हम वल्चर स्टेट हैं। मध्य प्रदेश वैश्विक मानचित्र पर एक नए पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, विगत वर्ष लगभग 14 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्य प्रदेश की धरती पर आए। हमारी परंपरा ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा है।

उन्होंने कहा पर्यटन राज्यमंत्री होने के नाते भारत के हृदय प्रदेश में, मैं आपको आमंत्रित करता हूं, आपका स्वागत करता हूँ। आईए मध्य प्रदेश और यहां के पर्यटन का आनंद उठाइए।
#Damoh

अन्य ख़बरें