• Wed. Feb 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

*जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन*
* समूह प्रतिस्पर्धा में लंभुआ अव्वल।

सुल्तानपुर l जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, ने किया l जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में 14 ब्लॉक और नगर क्षेत्र की टीम के 2200 नन्हे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों ने न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह तक का सफर तय किया हैं।

जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि बारिश के व्यवधान से एथलेटिक्स की प्रतियोगिता आज संपन्न नहीं हो पाई। समूह प्रतिस्पर्धा की विभिन्न प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक बालक बालिका संवर्ग आरंभ हुई। जिम्नास्टिक में भदैया प्रथम रहा वही वॉलीबॉल जूनियर बालिका में लंभुआ ने भदैया को हराया वहीं बालक संवर्ग में भी लंभुआ की टीम ने फाइनल में भदैया को मात दी l कबड्डी प्राथमिक बालक में भदैया ने कुड़वार को 23 – 15 से हराया l जूनियर बालक कबड्डी में दूबेपुर ने लंभुआ को 20-15 से हराया l अंताक्षरी में जयसिंहपुर प्रथम धनपतगंज द्वितीय वहीं भदैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l खो खो बालिका संवर्ग में लंभुआ प्रथम तो धनपतगंज उपविजेता रहा। फुटबॉल क्रिकेट हॉकी बास्केटबाल में ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे l इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव, ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक, शिक्षक संघों के पदाधिकारी सहित शिक्षक एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे l

अन्य ख़बरें