जनपद सम्भल में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र श्री मुनिराज जी ने खुद मोर्चा संभाल लिया। उनके नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ बहजोई, चन्दौसी और सम्भल के साथ थाना चन्दौसी क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया गया।
बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त
• संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग
• आम जनता से सीधा संवाद, सुरक्षा का भरोसा
• संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई निगरानी
डीआईजी मुनिराज जी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने, प्रभावी गश्त करने और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखने के सख्त निर्देश दिए।
संदेश साफ है: अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि।
