• Fri. May 15th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

योगी को कानपुर की बच्ची ने बुलडोजर टॉय दियायोगी को कानपुर की बच्ची ने बुलडोजर टॉय दिया

ByNews Editor

Mar 27, 2026

गिफ्ट लेकर CM हंस पड़े, कहा- मन लगाकर पढ़ाई करना; फिर पांव भी पखारे

सीएम योगी को शुक्रवार सुबह गोरखपुर में 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे योगी ने बुलडोजर लेकर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची से कहा- इसे अपने साथ ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी सिंह है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी।

इसके बाद योगी ने रामनवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 9 कन्याओं के पांव पखारे। योगी ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट करने वाली यशस्विनी के भी पांव पखारे। चुनरी ओढ़ाई और तिलक लगाया। फिर सभी कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिए।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

यशस्विनी ने दैनिक भास्कर रिपोर्टर से बातचीत में कहा- मुझे बुलडोजर पसंद है, इसलिए CM को दिया। पापा ने बुलडोजर खरीदा था। जब मैंने बुलडोजर दिया तो योगीजी ने कहा कि इसे खेलना और खूब पढ़ाई करना। बच्ची ने कहा- मैं ट्रेन में बैठी और मम्मी-पापा के साथ यहां पहुंची। बहुत दूर से आई हूं। यशस्विनी सिंह कानपुर के प्रताप इंटरनेशनल कॉलेज में नर्सरी की छात्रा हैं। वह अपने पिता अभय सिंह राजावत और मां प्रियदम्वा सिंह के साथ गोरखपुर आई थीं

अन्य ख़बरें