बुलेट सिर के आरपार, लाश देख पत्नी बेसुध; बेटा एयरफोर्स में है
सीतापुर में एक सीनियर डॉक्टर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर मौके पर पहुंचीं तो वह बेड पर औंधे मुंह गिरे पड़े थे। पूरा बेड खून से लाल हो चुका था। गोली कनपटी को चीरती हुई दूसरी ओर निकल गई थी।
लटेरी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन के साथ दो मोटरसाइकिलें जब्त
पति की हालत देखकर पत्नी चीख पड़ीं। चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है। पड़ोसियों के अनुसार, डॉक्टरर अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दोनों बेटे बाहर रहते हैं। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।
उधर, पुलिस पूछताछ में नौकरानी सुनीता ने बताया कि दो दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत बंद थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पत्नी को गहरा सदमा लगा है। वह बेसुध हैं और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में न

