मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मुनिराज जी ने कोतवाली चन्दौसी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सम्भल तथा क्षेत्राधिकारी बहजोई, चन्दौसी और सम्भल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आगामी कार्यक्रमों एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, गश्त बढ़ाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर स्तर पर सक्रियता सुनिश्चित की
Related Post
One thought on “चन्दौसी कोतवाली में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण व महिला सुरक्षा पर विशेष जोर”
Comments are closed.

[…] […]