• Wed. Jul 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सनसोल दक्षिण पर बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल ने मारी बाजी, TMC के तापस बनर्जी को हराया

ByAshok Mishra

May 6, 2026

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर एक बार फिर से बीजेपी मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने जीत हासिल की। उन्होंने TMC के तापस बनर्जी को 40839 वोटों से हरा दिया।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल ने जीत हासिल की है। उन्होंने टीएमसी के तापस बनर्जी को 40839 वोटों से हरा दिया। आसनसोल दक्षिण पर इस बार कुल 8 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इनमें बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। साल 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में यह सीट बीजेपी ने जीती थी। इस बार भी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के बीच मुख्य तौर पर देखी जा रही थी।

2021 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

साल 2021 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल जीती थी। अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सयानी घोष को 4487 वोटों से हराया था। अग्निमित्रा पॉल को 87881 वोट मिले जबकि सयानी घोष को 83,394 वोट मिले थे।

2016 के विधानसभा चुनावों में क्या हुआ था?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान आसनसोल उत्तर सीट पर तपस बनर्जी की जीत हुई थी। तपस बनर्जी ने सीपीआई (M) के हेमंत प्रभाकर को 14,283 वोटों से हरा दिया था। तपस बनर्जी को 71,515 वोट मिले थे तो हेमंत प्रभाकर को 57,232 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, बीजेपी के दीप्तांशु चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे, उन्हें 49,199 वोट मिले थे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968