साहिर लुधियानवी की 46वीं बरसी पऱ आयोजित संगीत संध्या में विशिष्ट अतिथि के.के बावा, गुरमीत कुलार, सीए राजेश अग्रवाल ने दिया पूर्ण सहयोग का दावा
लुधियाना ()- मंच संचालक दानिश भारती ने प्रसिद्ध शायर व फिल्मी गीतकार स्व साहिर लुधियानवी की 46वीं बरसी के मौके पऱ बॉडीफिट क्लब मॉल रोड मे आयोजित कार्यक्रम “जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला” के शीर्षक गीत के मायने श्रोताओं को समझाए तो लोगों के चेहरे पऱ साहिर स्मारक अब तक ना बन पाने का मलाल साफ देखा जा सकता था!
इस कार्यक्रम के संचालक व लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व तहसीलदार सुरिंदर अग्रवाल “सिक्की’ ने अपने सम्बोधन में कहा कि साहिर लुधियानवी स्मारक का अधूरा पड़ा प्रोजेक्ट पूरा करने की भरसक कोशिश की जाएगी! मौके पर पऱ मौजूद विशिष्ट अतिथियों पंजाब कांग्रेस ओ.बी. सी सेल के कार्यकारी तहसीलदार के.के बावा, व्योपारीक संस्था फिक्की के तहसीलदार गुरमीत सिंह कुलार, अगवाल सभा के जोनल तहसीलदार सीए राजेश अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोगों ने इस कार्य में पूर्ण सहयोग देने का दावा दिया!
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गजल गायक कमल नैन लुधियानवी ने जहाँ अपनी ताज़ा रिकॉर्ड हुई गजलों से जहाँ श्रोताओं को लुत्फ़अंदोज़ किया वहीं रोहित मेहरा, विशाल गुप्ता, यशपाल गोसाईं, संजीव गुप्ता मेट्रो, सायरा गुप्ता ने साहिर द्वारा लिखित गीतों का गायन करके खूब वाहवाही लूटी! डोगरा और अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे!
साहिर लुधियानवी स्मारक के अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की भरसक कोशिश करेंगे: सुरिंदर अग्रवाल “सिक्की”( लोकनायक संवाद मनीष मित्तल ब्यूरो चीफ लुधियाना
