• Wed. May 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज अपराह्न 4:30 बजे मध्य गंगा बैराज के बांये अफलक्स

ByNews Editor

May 13, 2026

जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज अपराह्न 4:30 बजे मध्य गंगा बैराज के बांये अफलक्स बांध पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का विस्तृत रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि बांध को बनाने के लिए एंटी कंक्रीट ब्लॉक का इस्तेमाल किया जा रहा है , यह ब्लॉक कटाव को रोकने में उपयोगी होते है। उन्होंने बताया कि बायें अफलक्स बांध के 4.000 से 4.350 कि०मी० के मध्य कटाव निरोधक कार्यों के निर्माण लगभग पूर्ण कर लिए गए है।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण एवं जनसुरक्षा- शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समय से पूर्ण किए जाएं, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति की संभावना न होने पाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा कटान संभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को पूर्ण रखें।
इस अवसर पर सिंचाई विभाग, वन विभाग, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे

पलाई रोड पर अवैध शराब के बड़े जखीरे के साथ युवक गिरफ्तार, देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की भारी करीब एक लाख रुपए की खेप जब्त, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस अपुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️धीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️
तीन ऑदिन लगेंगे विशेष आधार शिविर ,नए आधार , मोबाइल नंबर अपडेट, पता परिवर्तन सहित अन्य सुधार भी करायें

अन्य ख़बरें