• Wed. Jun 10th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महिला का खोया हुआ 03 लाख रुपये मूल्य का हार खोजकर लौटाने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार एवं पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ✨

ByAshok Mishra

May 26, 2026

लिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा महिला का खोया हुआ 03 लाख रुपये मूल्य का हार खोजकर लौटाने वाले प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार एवं पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ✨

▶️ दिनांक 24.05.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कमला बाजार में कुल्फी खाने आई महिला माधुरी गर्ग पत्नी नवल किशोर गर्ग निवासी पुराना बर्फखाना, थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस का लगभग 03 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार भीड़भाड़ के बीच अचानक कहीं गिर गया। हार गुम होने की जानकारी मिलते ही महिला एवं उनके परिजन घबरा गए तथा बाजार में काफी देर तक तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

▶️ उक्त सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली नगर पर तैनात प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार एवं पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ खोजबीन प्रारम्भ की। दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं लोगों से जानकारी जुटाई गई तथा पूरे क्षेत्र में लगातार प्रयास किए गए। अथक मेहनत एवं सजगता के फलस्वरूप महिला का बहुमूल्य सोने का हार सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।

▶️ आवश्यक सत्यापन उपरांत पुलिस टीम द्वारा महिला का कीमती हार सकुशल वापस किया गया। अपना खोया हुआ हार वापस पाकर महिला एवं उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ दिखाई दी। परिजनों द्वारा हाथरस पुलिस की ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

▶️ पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय एवं जनहितकारी कार्य की प्रशंसा करते हुए प्रशिक्षु आरक्षी विवेक कुमार एवं पीआरडी जवान ब्रजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सराहनीय कार्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968