बनवारी शर्मा बाबा गंगापुर सिटी,राजस्थान में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले एक पुख्ता इनपुट के आधार पर राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी एक महिला स्लीपर सेल को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान बबीता धाकड़ के रूप में हुई है, जो गंगापुर की रहने वाली थी। महिला वर्तमान में जयपुर में रह रही थी।
बमौरी निवासी बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा को किया गिरफ्तार, महिला मूलतः करौली की नादौती तहसील के बमौरी गांव की है निवासी, गंगापुर सिटी की कर्मचारी कॉलोनी में रहती थी आरोपी महिला, करीब 8 साल पहले बेच दिया था गंगापुर सिटी का मकान, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे महिला के तार, एटीएस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की सूचना पर की कार्रवाई
