• Tue. Jul 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

राहुल को पुलिस धरने से उठाकर ले गई:मंत्री बोले- राहुल मुकरे, NEET चर्चा की मांग थी,अब प्रधान का इस्तीफा मांग रहे

ByAshok Mishra

Jul 21, 2026

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में पीएम आवास के पास दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से धरने पर बैठे।

जनता के बीच पहुंचे डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात, सहयोग शिविर में खुद सुनी फरियादें; त्वरित समाधान पर दिया जोर

पुलिस धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं को यहां से हटाने की तैयारी कर चुके है। यहां काफी संख्या में पुलिस, पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान मौजूद है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी धरनास्थल पर पहुंचे हैं।

इससे पहले कांग्रेस के प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद वह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की।

सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि NEET पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- NEET पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968