• Wed. Jul 22nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नड्डा बोले- राहुल बताएं कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक क्यों:सदन में चर्चा के लिए तैयार; राहुल ने कहा था- 10 साल में 152 पेपर लीक हुए

ByAshok Mishra

Jul 22, 2026

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल के आरोपों का जवाब दिया। नड्डा ने कहा- राहुल बताएं जब कांग्रेस सरकारों में पेपर लीक होते हैं तब वे सवाल क्यों नहीं उठाते।

राहुल इन मामले में सिर्फ भाजपा शासित सरकारों को क्यों टारगेट करते हैं। वह इतने सिलेक्टिव क्यों हैं।

इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर करीब 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने सबसे पहले अपने प्रेजेंटेशन में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए।

राहुल कहा कि सुरक्षाबलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा। ऐसा क्यों किया गया। नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई।राहुल ने कहा- जब पुलिसवाले मुझे हटाने आए तो उन्होंने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए। मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा

  • महिलाओं के साथ बर्बरता: महिलाओं के साथ पुलिस बदसलूकी करते दिख रही है। DCP संदीप लांबा पर लड़की को थप्पड़ मारने के आरोप लग रहे हैं।
  • पैलेट गन का इस्तेमाल: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। एक छात्र के शरीर पर बंदूक के छर्रे दिखाई दिए। हालांकि, पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल के दावे को खारिज किया है।
  • घायल छात्रों की चीख-पुखार: छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस अचानक उन पर लाठीचार्ज कर देती है। वीडियो में दिखाया गया कि किसी छात्रों के सिर से खून बह रहा तो किसी छात्र को पुलिस घसीट रही है।राहुल की दूसरी स्लाइड पेपर लीक के आंकड़ों से जुड़ी थी। राहुल ने कहा- अब तक 152 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। जिससे 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए लेकिन पेपर लीक करने वालों को कोई सजा नहीं मिली।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

वांगचुक वांगचुक अनशन तोड़ने को तैयार, केंद्रीय मंत्रियों को चिट्‌ठी लिखी:कहा- सरकार भरोसा दे, बच्चों पर एक्शन न हो; हाईकोर्ट बोला- मारपीट के फुटेज सुरक्षित रखेंअनशन तोड़ने को तैयार, केंद्रीय मंत्रियों को चिट्‌ठी लिखी:कहा- सरकार भरोसा दे, बच्चों पर एक्शन न हो; हाईकोर्ट बोला- मारपीट के फुटेज सुरक्षित रखें
राहुल बोले-पुलिसवालों ने मेरे कान में कहा सरकार को हटाइए:मुझे घसीटा तो मुंह से खून आया, दो-तीन पंच लगे, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा
राहुल को पुलिस धरने से उठाकर ले गई:मंत्री बोले- राहुल मुकरे, NEET चर्चा की मांग थी,अब प्रधान का इस्तीफा मांग रहे

अन्य ख़बरें