• Fri. Jul 24th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास के दृष्टिगत लम्भुआ एवं बल्दीराय सर्किल में पीस कमेटी की बैठक आयोजित*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 24, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा थाना चांदा तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय व एसडीएम बल्दीराय द्वारा थाना बल्दीराय पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, डीजे संचालकों एवं संभ्रांत नागरिकों को शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, डीजे संबंधी निर्धारित मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

*सर्किल ऑफिसर्स द्वारा सभी से कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।*

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका गया और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
टोंक से एस रहमान। – टोंक में जिला कांग्रेस कमेटी ने पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है..‌ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस कार्रवाई को दमनकारी कार्रवाई बताते हुए घंटाघर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका..
टीबी मुक्त भारत अभियान में अब माय भारत के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका, सीएमओ ने बनाया टीबी मुक्त भारत वॉलंटियर

अन्य ख़बरें