• Mon. Sep 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से दूर हुई अनीता की सबसे बड़ी चिंता

ByAshok Mishra

Sep 21, 2026

हर माह 35 किलो निःशुल्क चावल से मिली राहत, बचत से खरीदी मोटरसाइकिल

बलौदाबाजार, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की कहानियां आर्थिक सहायता के साथ उनके जीवन में आए बदलाव को भी सामने ला रही हैं। भाटापारा के गुरुनानक वार्ड निवासी अनीता दांडेकर के लिए मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत हर माह मिलने वाला 35 किलो निःशुल्क चावल परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों में महत्वपूर्ण सहारा बना है।

अनीता बताती हैं कि पहले सीमित आमदनी में घर का राशन जुटाना उनके परिवार की बड़ी चिंता हुआ करता था। महीने की कमाई का एक हिस्सा भोजन की व्यवस्था में खर्च हो जाता था। ऐसे समय में योजना के तहत मिलने वाले 35 किलो चावल से परिवार के भोजन का एक बड़ा हिस्सा पूरा होने लगा और राशन पर होने वाला खर्च कम हुआ।

कोविड के कठिन दौर में भी मिला राशन

अनीता के अनुसार कोविड-19 के कठिन दौर में जब रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कई परिवारों के लिए चुनौती बन गया था, उस समय भी उन्हें खाद्यान्न सहायता मिलती रही। इससे उनके परिवार को मुश्किल परिस्थितियों में खाद्य सुरक्षा का सहारा मिला।

बचत से खरीदी मोटरसाइकिल

राशन पर होने वाले खर्च में राहत मिलने के बाद परिवार ने धीरे-धीरे छोटी-छोटी बचत शुरू की। यही बचत आगे चलकर इतनी हुई कि परिवार अपने लिए मोटरसाइकिल खरीद सका। अब यह मोटरसाइकिल रोजमर्रा के आवागमन में परिवार के लिए उपयोगी साबित हो रही है।

अनीता के लिए यह मोटरसाइकिल केवल वाहन नहीं, बल्कि बचत और आर्थिक राहत से जुड़ी उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि भी है। उनका कहना है कि जब हर महीने राशन की चिंता कम हुई तो परिवार को अपनी अन्य जरूरतों और भविष्य के लिए बचत करने का अवसर मिला।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें