अँकर . . नागपुर विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कराळे मास्टर ने अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह यह चुनाव लड़ेंगे।
इस निर्वाचन क्षेत्र में नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया और भंडारा इन छह जिलों का समावेश है।
कराळे मास्टर ने कहा, “पिछले कई दिनों से छात्र, शिक्षक और स्नातक बंधुओं का आग्रह था कि आप चुनाव में खड़े हो जाइए। उनके आग्रह पर ही मैंने नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को परिणाम*
इस चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा और परिणाम 27 अक्टूबर को घोषित होगा। जल्द ही वे नागपुर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
“मैं आने वाले दिनों में सभी छह जिलों का दौरा करूंगा। गांव-गांव में, स्कूल-कॉलेजों में जाकर स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से मिलूंगा। मेरी आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने के लिए मुझे साथ दीजिए,” ऐसी अपील उन्होंने की है।
उन्होंने सभी पंजीकृत स्नातक मतदाताओं से सहयोग करने की अपील की है।
प्रतिनिधी
सतीश काळे
वर्धा
