• Tue. Oct 6th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

क्रिकेट में बड़ा बदलाव, हरमनप्रीत ने छोड़ी CAPTAINCY

उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता;

स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की CAPTAINCY छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई CAPTAINCY बन सकती हैं।

हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर CAPTAINCY भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है।

उनकी CAPTAINCY में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। 2012 एशिया कप में हरमनप्रीत ने सिर्फ फाइनल में CAPTAINCY की थी। बाकी मैचों में मिताली राज ने टीम की कमान संभाली थी। हरमनप्रीत ने लिखा,

आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की CAPTAINCY छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।

हरमनप्रीत कौर के अचीवमेंट्स

  • भारत ने 2025 में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। हरमनप्रीत वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली। यह महिला वर्ल्ड कप की यादगार पारियों में शामिल है
  • 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में शतक लगाया। ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
  • हरमनप्रीत 200 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं।
  • फरवरी 2026 में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 382 मैच खेले हैं।
  • 150 T20I में CAPTAINCY करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर। सितंबर 2026 में रिकॉर्ड बनाया।
  • 2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968