• Tue. Oct 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

राजस्थान में धमाके की साजिश! पाकिस्तान से गिराए हथियार

श्रीगंगानगर में बॉर्डर के पास सर्च शुरू;

ANTF आईजी बोले- अब तक 2 गिरफ्तार

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे श्रीगंगानगर जिले के रावला मंडी क्षेत्र में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। बताया जा रहा है कि इनमें RDX, दो पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस हैं। चार जोड़ी बैटरी और दो रिमोट भी हैं। ये हथियार सोमवार रात पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए हैं। आशंका है कि यह किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी।

पैकेट में हथियार और विस्फोटक थे।

इनपुट मिलने पर BSF, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रावला पुलिस ने ग्राम पंचायत 12 KND के गांव चक 4 KNM डब्ल्यू टेल के पास कार्रवाई की। इस मामले में पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

ANTF के IG विकास कुमार ने बताया- ड्रोन की मदद से राजस्थान में भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक गिराए गए हैं। इस सामग्री को भेजने वाले लोग कौन हैं और उनका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और धीरे-धीरे सभी तथ्य सामने आएंगे। 2 आरोपियों को पकड़ा है।

सुरक्षा एजेंसियों को ड्रोन से पैकेट गिराए जाने की सूचना मिली थी।

इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची और पैकेट बरामद किए।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968