CJI का विपक्षी नेताओं से मुलाकात से इनकार:ईमेल भेजकर वजह बताई; राहुल ने चीफ जस्टिस से मिलने का समय मांगा था, CEC के इस्तीफे की मांग
CJI सूर्यकांत ने रविवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से इनकार कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक CJI ने ईमेल के जरिए भेजे जवाब में मुलाकात से इनकार करने के कारण भी बताए हैं।
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिन में कहा था कि विपक्ष ने सोमवार शाम 4 से 5 बजे के बीच CJI से मिलने का समय मांगा था।
विपक्षी नेता चीफ जस्टिस से मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने वाले थे। इससे पहले 9 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों को डेलीगेशन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला था।
इससे पहले विपक्षी सांसदों ने 6, 7, 8 और 9 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान तीन बार राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।




