• Wed. Oct 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चलती थार बनी आग का गोला, तीन दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

ByAshok Mishra

Oct 14, 2026

ब्यूरो रिपोर्ट अनुराग अगस्तय 14 अक्टूबर 2026
लखनऊ सरोजनी नगर बंथरा के गढ़ी चुनौटी निवासी राकेश सिंह चौहान का बेटा युवराज सिंह उर्फ लकी बीबीडी से एलएलबी के अंतिम वर्ष का छात्र है। वह मंगलवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों वीरू और प्रशांत रावत के साथ थार से आशियाना से घर लौट रहा था। तीनों बंथरा के हमीरपुर निवासी हैं। बंथरा थाने से करीब 500 मीटर पहले कानपुर रोड स्थित तेल डिपो के पास अचानक थार के इंजन से धुंआ निकलने लगा। युवराज ने गाड़ी किनारे रोकी और दोस्तों के साथ नीचे उतर गया। सूचना पर सरोजनीनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968