लोकेशन:- खैरागढ़
जिला:- ब्यूरो चीफ
रिपोर्टर:- संजू महाजन
एंकर:- जिला केसीजी – खैरागढ़- राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्य गीत और विश्वविद्यालय गीत से हुई इसके बाद राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका, सांसद संतोष पांडे और कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा राजकुमारी इंदिरा सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कुलपति ने राज्यपाल का स्वागत किया, वहीं सांसद का स्वागत नारियल, श्री फल एवं पुष्प भेंट कर किया गया। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव आर. वेंकट रमण गुड़े ने कुलपति का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजन यादव ने किया। समारोह में राजपरिवार की सदस्य राजकुमारी शताक्षी सिंह, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
