• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सम्भल के शीर्ष अधिकारियों का जिला कारागार मुरादाबाद में औचक निरीक्षण

ByAshok Mishra

Dec 23, 2025

सम्भल न्यूज़

🔴 जनपद सम्भल के शीर्ष अधिकारियों का जिला कारागार मुरादाबाद में औचक निरीक्षण

बंदियों की सुविधाओं, सुरक्षा एवं मानवाधिकारों पर विशेष जोर
सम्भल।

आज माननीय जनपद न्यायाधीश, जनपद सम्भल श्रीमती विधुषी सिंह, जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार द्वारा जिला कारागार मुरादाबाद का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य कारागार में व्याप्त व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा बंदियों को प्रदान की जा रही मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का गहन आकलन करना रहा।
निरीक्षण के दौरान माननीय अधिकारियों ने कारागार के आवासीय बैरकों, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही कारागार प्रशासन द्वारा नियमों एवं शासनादेशों के अनुरूप की जा रही कार्यवाही की भी विस्तृत समीक्षा की गई।


माननीय अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा कारागार में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।
निरीक्षण उपरांत कारागार प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नियमित निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा बंदियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
👉 प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से कारागार व्यवस्था में सुधार एवं पारदर्शिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्टर – सचिन कुमार

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968