• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सुलतानपुर शहर में जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला चाचा की मौत, चाची लखनऊ रेफर!

सुलतानपुर न्यूज़
रिपोर्टर उदय भान

सुलतानपुर शहर में जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से हमला चाचा की मौत, चाची लखनऊ रेफर!

इस घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलरों का हाथ, हत्यारा भतीजा साथियों संग फरार

 

सुलतानपुर सुलतानपुर जनपद में जमीनी विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा और चाची पर साथियों संग हमला कर दिया जहां इलाज के दौरान हैदर अब्बास(55) की आज शनिवार की भोर में मौत हो गयी। मामला कोतवाली नगर के करौंदिया डिहवा गांव का है जहां ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई थी। जहां घायल व्यक्ति की हालत सीरियस होने के बावजूद सुल्तानपुर मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर करने का खेल खेला।पर्याप्त संसाधन होते हुए भी झटपट राजधानी लखनऊ रेफर करते बवाले जान से छुटकारा पा लिया।बताया जाता है कि बंटवारे को लेकर वाद दायर था,पता चला है कि इस बीच कीमती जमीन को लेकर हत्यारोपी भतीजा कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के सम्पर्क में आ गया था जिसको लेकर पूर्व में भी कई बार झड़प हो चुकी थी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968