• Wed. Aug 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*ऑपरेशन मजनू के तहत अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 12, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, मिशन शक्ति फेज-5 एवं ऑपरेशन मजनू के तहत दिनांक 12.08.2026 को थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
*थानाध्यक्ष धनपतगंज पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बिनगी मोड़, निधऊ का पुरवा के पास सड़क से आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं को देखकर एक युवक अश्लील हरकत कर रहा है तथा अश्लील गाने गा रहा है।* सूचना पर उ0नि0 श्री राकेश कुमार मौर्य मय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त *गुलाबचन्द्र यादव पुत्र रामअचल* , उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बीरपुर (लखनेपुर), थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 164/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद में अभियुक्त को दो जमानतदारों द्वारा प्रस्तुत जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त:* -गुलाबचन्द्र यादव पुत्र रामअचल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बीरपुर (लखनेपुर), थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1.उ0नि0 श्री राकेश कुमार मौर्य
2.हे0का0 उमेश सिंह
3.म0का0 सोनू यादव
4.म0का0 उपासना