स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन में आगामी *नाग पंचमी, बारावफात एवं रक्षाबंधन* त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने हेतु दिनांक *12.08.2026* को थाना शिवगढ़ में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता *क्षेत्राधिकारी लंभुआ श्री ऋतिक कपूर* द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद कर आगामी त्योहारों के संबंध में जानकारी ली गई तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा त्योहारों के दौरान *शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने* तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*सुलतानपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।*
*आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु थाना शिवगढ़ में पीस कमेटी की बैठक*
