• Wed. Feb 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SULTANPUR अनिल नादान जी ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया

SULTANPUR इंसान सेवा ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य एवं प्रसिद्ध बिरहा गायक अनिल नादान जी ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की। उनका यह सराहनीय कदम न सिर्फ किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में सहायक बना, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का संदेश भी दिया।

इंसान सेवा ट्रस्ट अपने ऐसे समर्पित साथियों पर गर्व महसूस करता है। अनिल नादान जी का यह नेक कार्य निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी रक्तदान जैसे महादान के लिए प्रेरित करेगा।

🙏 रक्तदान – महादान 🙏