• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

तमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगीतमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

AIADMK को 178 सीटें मिलीं; कांग्रेस की केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सोमवार को सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा 234 सीटों में से 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राज्य में गठबंधन का नेतृत्व कर रही AIADMK 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पट्टाली मक्कल काची (PMK) को 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें मिली हैं।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर के पास कोरमंगला में 49,000 स्क्वॉयर फीट का करीब 200 करोड़ रुपए का बंगला है, जिसकी जानकारी हलफनामें में छिपाई है।

पांच राज्यों में चुनाव से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स

  • पश्चिम बंगाल में आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी हो सकती है। SIR के दौरान ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 63 लाख वोटरों में से 27 लाख के मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
  • असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।
  • पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में भगवान राम की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया।
  • असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
  • पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।गौरव गोगोई बोले- असम में नफरत भरी पॉलिटिक्स है

    असम कांग्रेस प्रेसिडेंट गौरव गोगोई ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में नफरत भरी पॉलिटिक्स ने जड़ें जमा ली हैं और कहा कि लोग इससे तंग आ चुके हैं।

    असम में सोमवार को नामांकन जमा करने के आखिरी दिन सभी पार्टियों के प्रत्याशियों, मंत्रियों, पूर्व सांसदों ने नॉमिनेशन किया।

  • SC Building National Symbol Demand Rejected | CJI Says Administrative Matter

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें