सोजत सिटी
आगामी निकाय चुनावो को लेकर उपखण्ड अधिकारी रविप्रकाश ने गुरुवार को मतदान केन्द्रो का भौतिक सत्यापन किया तथा सम्बंधित संस्थाप्रधान को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया साथ ही मतदान दलो के प्रशिक्षण, रवानगी तथा ईवीएम मशीनो के संग्रहण वितरण के लिए स्थलो को चिन्हित किया गया। इस दौरान सोजत तहसीलदार कुम्पसिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं अधिशाषी अधिकारी राघव मीणा सहित निर्वाचन विभाग के हेमन्त सोंलकी व मनोहर पालडिया मौजूद रहे।
